उमरिया। कांग्रेस द्वारा संचालित घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत गत दिवस पार्टी के बड़ेरी मण्डलम अंतर्गत महरोई एवं ददरी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर ब्लाक प्रभारी महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, अध्यक्ष अमृतलाल यादव, सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष सुमेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। अभियान के तहत ग्रामीणो से चर्चा करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते देश मे मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी कई भीषण समस्यायें व्याप्त हैं। सरकार की कार्यप्रक्रिया से निराश जनता उसके कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है। यही कारण है कि आने वाले 2023 मे राज्य मे पूर्ण बहुमत के सांथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। ब्लाक प्रभारी ठाकुरदास सचदेव ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व मे जारी इस अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 15 मार्च तक जारी रहेगा।
