Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में लगातार नई सरकार बनने के बाद इस और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण और उनके प्रभाव बदले जा रहे थे इस दौरान अब मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी सामने आई है। जिसमें प्रदेश के लगभग सभी संभागीय मुख्यालय और जिलों के आबकारी अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है।
प्रदेश का वाणिज्य कर विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में मध्य प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय सहित उमरिया, कटनी समेत तमाम जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले गए हैं कई जगह जिलों के प्रभारी बनाए गए हैं।





