कौशल विश्वकर्मा, 9893833342
उमरिया (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगरपालिका चुनाव जहां अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है वही पार्षद पद के प्रत्यासी भी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार के अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक रहा है। इस बीच बड़ी खबर वार्ड नंबर 6 से आई है जहां का माहौल देखकर सहज ही यह कहा जा रहा है कि यह वार्ड कांग्रेस के हवाले है। वहीं नगर के वार्ड नंबर 22 और 23 में निर्दलीय राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का दम
निकाले हुए है।

वार्ड परिक्रमा के दौरान लोंगो से बातचीत दौरान जो बातें निकलकर सामने आई है वह चौकाने वाली है वार्ड नंबर 6 की बात करे तो यह वार्ड कांग्रेस प्रत्यासी के लिए एक तरफा साबित हो रहा है। चूंकि कांग्रेस प्रत्यासी के मुकाबले भाजपा ने कमजोर प्रत्यासी को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं चुनाव प्रचार और वार्ड में तमाम गतिविधियों में भी भाजपा प्रत्यासी कमजोर साबित हो रहा है। वही कांग्रेस प्रत्यासी श्रीमती रश्मि सिंह/त्रिभुवन प्रताप सिंह और उनके समर्थक पूरे वार्ड में प्रतिदिन डोर टू डोर पहुंचकर वार्ड में जनसंपर्क करते नजर आ रहे है।इस लिहाज से यह पूरा वार्ड कांग्रेस मय होता दिखाई पड़ रहा है। हालांकि अभी दूसरे दल के पास कुछ समय शेष है और समय रहते एड़ी चोटी का प्रयास किया जाता है तो स्थिति कुछ अनुकूल की जा सकती है। वार्ड नंबर 6 में
कुल 5 प्रत्यासी चुनाव मैदान में है जिनमें कांग्रेस पार्टी से श्रीमती रश्मि/त्रिभुवन प्रताप सिंह, भाजपा से श्रीमती गुड्डीबाई कचेर सहित निर्दलीय के रूप में सुरेश द्विवेदी, दिलीप महोबिया और संजय कुमार शामिल है।
इसके अलावा नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 और 23 की बात करे तो यहां पर भाजपा और कांग्रेस का बना बनाया समीकरण निर्दलीय बिगाड़ रहे है।

वार्ड नंबर 22 में जहां निर्दलीय युवा उम्मीदवार विपुल शनि जैन को वार्ड के युवाओं का समर्थन मिल रहा है वहीं नीलम/संतोष सिंह भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों के वोट पर सेंध लगाती नजर आ रही है। निर्दलीय प्रत्यासी श्रीमती नीलम लगातार वार्ड में महिला मंडल के साथ जनसंपर्क कर रही है। वही उन्हें वार्ड की महिलाओं मतदाताओं का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है। वार्ड नंबर 22 के सगरपेशा, 9 नंबर कालोनी और सुभाषगंज के कुछ क्षेत्र में उनका प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। यहां पर भाजपा से राहुल गौतम और कांग्रेस से संजय पाण्डेय चुनाव लड़ रहे है।
वहीं वार्ड नंबर 23 की बात करे तो यहां पर भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन इस वार्ड में भी निर्दलीय उम्मीदवार दोनों राजनीतिक दलों की गणित को उलझा कर रखा है। इस वार्ड 23 से भाजपा के युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह विककी चुनावी मैदान में है तो वहीं कांग्रेस से अवधेश कुमार राय चुनाव मैदान में है।वहीं निर्दलीय के रूप में पत्रकार अशोक कुमार सोनी और शेख सलमान भी ताल ठोंक रहे है।
बहरहाल अभी मतदान के कुछ दिन शेष है इस बीच राजनीतिक दल अपना अंतिम प्रयास और अंतिम हथकंडा अपना कर अभी के समीकरण को उलट पुलट कर सकते है। फिलहाल चुनाव का असली रंग अब नजर आने लगा है देखना होगा किस राजनीतिक दल को कितनी सफलता हासिल होती है।