उमरिया (संवाद)।
नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका उमरिया के चुनाव प्रचार जहां अंतिम दौर पर है, वही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने चुनाव प्रचारअभियान का मोर्चा संभालते हुए कई वार्डो के गली और मोहल्ले में डोर टू डोर प्रचार अभियान किया है।

गौरतलब है कि नगरपालिका चुनाव में प्रचार का अब एक दिन शेष रह गया है।जिस कारण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय और नगर अध्यक्ष नीरज चंदानी ने स्वयं प्रचार अभियान को अपने हाथों में लिया है। लगातार उनके द्वारा कई वार्डों में जाकर भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया है। उनके द्वारा लगातार वार्ड के निवासियों मतदाताओं से मिलकर शहर के विकास के मुद्दे पर बात की है।इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सभी वर्गों के हितों में चलाई जा रही योजनाएं के बारे बात की है।
————————————————————— जरूर पढ़े: भाजपा का घोषणा पत्र

———————————————————
वहीं वार्ड नंबर 23,24,16,15,14,11,10,2 में प्रचार के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि सभी वार्डों में हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की स्थिति बेहतर है। सभी वार्डों में मतदाताओं का समर्थन भाजपा के साथ है। इस चुनाव में भी हमारा मुख्य मुद्दा नगर का विकास करना है और भाजपा विकास करती है।

चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के साथ नगर अध्यक्ष नीरज चंदानी, महामंत्री दीपक छतवानी, भाजपा नेता धनुषधारी सिंह,युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह,अर्जुन सिंह सैयाम,किशोर चौरसिया, नीतू सिंह, विनय मिश्रा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और वार्डो के भाजपा प्रत्यासी और उनके समर्थक शामिल थे।