उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की नगरपालिका पाली का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया है।सभी राजनीतिक दलों के बाहर से आये बड़े बड़े दिग्गजों के द्वारा लगभग 12 दिनों तक डीजे, बैंडबाजा और साउंड सिस्टम के साथ पूरे 15 वार्डों में जमकर चुनाव प्रचार किया गया।लेकिन आज 25 सितंबर को मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार और हो हल्ला बिल्कुल बंद हो जाएगा।इसके अलावा अब 2 दिन तक प्रत्यासी चुपचाप तरीके से अपने वार्ड में लोंगो से अपने लिए समर्थन मांग सकेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम को 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

गौरतलब है कि नगरपालिका पाली का चुनाव बड़ा ही रोचक और चौकाने वाला चुनाव होगा। चूंकि हर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच ही मुकाबला रहा करता है।लेकिन पहली बार आप पार्टी भी पूरे ताकत के साथ लगभग 12 वार्डों में चुनाव लड़ रही है।वहीं भाजपा पार्टी के कुछ स्थानीय दिग्गज भी पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में है और यही वजह है कि मतदाता इस बार शांत और टेंशन में है जिस कारण वह अभी तक तय नही कर सका है कि वह अपना वोट किसे दे।

हालांकि भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।क्षेत्र की विधायक व मंत्री दीदी सुश्री मीना सिंह ने पूरे चुनाव का मोर्चा सम्हाला हुआ है वे लगातार प्रत्येक वार्डो में जाकर व्यक्तिगत रूप से लोंगो से मिल रही है। चूंकि मंत्री दीदी का पाली होम टाउन माना जाता है।इसलिए यहाँ उनकी बातों को बराबर तवज्जो दी जाती है।इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान वार्डों से कुछ अच्छी तश्वीरें भी सामने आई है। जिसमे मंत्री दीदी ने प्रचार के समय कुछ इस तरह लोंगो से मुलाकात की है जिसमे चुनाव तो एक तरफ है लेकिन अपनापन अलग ही झलकता दिखाई दे रहा है।

बहरहाल अभी मतदान में कुछ घंटे शेष है। इस दौरान प्रत्यासी वार्ड में घर घर जाकर शांति पूर्ण तरीके से मतदाताओं से मिल रहे है और मतदाताओं को अपने समर्थन में लेने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे है। जबकि यही एक अंतिम समय का मौका होता है जब प्रत्यासी मतदाताओं को अपनी बात समझा पाता है और उन्हें अपने समर्थन में ले पाता है।