उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम के द्वारा शिकार के मामले में दो आदतन शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें यह दोनों आदतन अपराधी चीतल को मार कर उसके मांस और खाल सही पकड़े गए हैं जिसके बाद प्रबंधन के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए उमरिया बकेली गांव में दबिश देकर दो आदतन अपराधियों दादूराम बर्मन पिता जगत बर्मन व गोविंद बर्मन पिता छत्रधारी बर्मन को चीतल के मांस व चमड़े के साथ पकड़ा है।

Contents
उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम के द्वारा शिकार के मामले में दो आदतन शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें यह दोनों आदतन अपराधी चीतल को मार कर उसके मांस और खाल सही पकड़े गए हैं जिसके बाद प्रबंधन के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए उमरिया बकेली गांव में दबिश देकर दो आदतन अपराधियों दादूराम बर्मन पिता जगत बर्मन व गोविंद बर्मन पिता छत्रधारी बर्मन को चीतल के मांस व चमड़े के साथ पकड़ा है।गौरतलब है कि ये आरोपी पहले से ही वन्यजीव अपराधों में लिप्त रहें हैं। इन पर कई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से ये लम्बे समय से वन विभाग की राडार पर थे। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पतौर परिक्षेत्र की टीम ने ताला परिक्षेत्र व पनपथा बफर परिक्षेत्र की टीम के सहयोग से उमरिया बकेली गांव में आधी रात दबिश देकर कार्यवाही की व 2 आरोपियों को चीतल के पके हुए मांस, कच्चे माँस व खाल के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अपराध में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।