शहडोल/उमरिया (संवाद)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 7 नवंबर को शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वे नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। जिसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आगमन पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने शहडोल के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी 7 नवंबर को शहडोल पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी का स्वागत करने की अपील की है। उन्होने बताया कि कमलनाथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा पार्षदों को शपथ दिलाने यहां पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर ने उमरिया जिले की नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का भी सम्मान करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मे राज्य विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) सहित अन्य नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा जिले के सभी निकायों मे पार्टी पक्ष के निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों, जिला, ब्लाक, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से 7 नवंबर को अनिवार्य रूप से शहडोल पहुंच कर कार्यक्रम मे शामिल होने का आग्रह किया है।